समाचार · मध्य प्रदेश
तंबाकू मुक्त विद्यालय के लिए छात्रों ने ली शपथ
INT News15 July 2026 at 06:14 am
दिमनी। तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दिमनी में धरती संस्था ने नरोत्तम सेखसरिया फाउंडेशन एवं सलाम मुंबई फाउंडेशन के सहयोग से तंबाकू नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम, तंबाकू मुक्त शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य बनवारी लाल शर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ को तंबाकू मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई तथा हस्ताक्षर अभियान से समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।