समाचार · मध्य प्रदेश
अमावस्या पर मचैला घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब
INT News15 July 2026 at 06:13 am
झुंडपुरा। वार्ड-4 स्थित करजोनी गांव में चंबल नदी के मचैला घाट पर मंगलवार को भौमवती अमावस्या के अवसर पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान किया और पितरों के लिए तर्पण, दान व पूजा-अर्चना की। स्नान के बाद कई लोग जल लेकर अलख ज्योति बाबू महाराज मंदिर गए, जहां जलाभिषेक कर प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से देर शाम तक घाट पर भीड़ बनी रही।