entertainment
Udta Teer Box Office: 6वें दिन भी नहीं बढ़ी कमाई, Ayushmann-Sara की फिल्म ने पार किया ₹28 करोड़ का आंकड़ा

Udta Teer Box Office Collection Day 6: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ की कमाई में छठे दिन भी कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला. वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सोमवार से नीचे आ गया. हालांकि, फिल्म भारत में कुल ₹28.65 करोड़ की कमाई कर चुकी है.
छठे दिन कैसी रही ‘Udta Teer’ की कमाई?
‘उड़ता तीर’ ने सिनेमाघरों में अपने पहले दिन ₹4.10 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की थी. इसके बाद शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई और इसने ₹7.25 करोड़ कमाए. रविवार को फिल्म की कमाई और बढ़कर ₹8.20 करोड़ तक पहुंच गई. यह अब तक फिल्म का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला दिन रहा.
हालांकि, सोमवार से फिल्म की कमाई में गिरावट शुरू हो गई. सोमवार को फिल्म ने ₹3.20 करोड़ का कारोबार किया. वहीं, Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को फिल्म का कलेक्शन ₹2.65 करोड़ रहा. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल कमाई ₹28.65 करोड़ हो गई है.
ट्रेड एनालिस्ट ने पहले हफ्ते की कमाई पर क्या कहा?
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिप्पणी की. उनके मुताबिक, मंगलवार को फिल्म की कमाई सोमवार के आसपास रही और टिकटों पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर से दर्शकों की संख्या को फायदा मिला. बुधवार को भी ‘बाय वन गेट वन’ यानी एक टिकट के साथ दूसरी टिकट मुफ्त वाले ऑफर से कलेक्शन को सहारा मिलने की उम्मीद जताई गई.
क्या है ‘Udta Teer’ की कहानी?
आकाश ए. कौशिक के निर्देशन में बनी ‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है. आकाश इससे पहले ‘हाउसफुल 4’ और ‘भूल भुलैया 3’ जैसी फिल्मों में लेखक के तौर पर काम कर चुके हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक धमाके के बाद अपनी याददाश्त खो देता है.
याददाश्त जाने के बाद वह खुद को भारतीय काउंटर-टेररिज्म स्क्वॉड (CTS) का अधिकारी समझने लगता है. उसकी गलत पहचान के कारण कई हास्यास्पद और एक्शन से भरे हालात पैदा होते हैं. इसी बीच वह सीमा पार जासूसी के एक मिशन में उलझ जाता है.
ये भी पढ़ें: जंगल में 3 शेरों के बीच Alia Bhatt को शादी के लिए कैसे मनाया Ranbir Kapoor ने? KBC में खोला राज