Thursday, 19 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने बजाई रणभेरी, ‘बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’ नारे के साथ जनसंवाद अभियान शुरू

INT News18 November 2026 at 07:05 pm

लखनऊ, 18 नवंबर। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपना चुनावी अभियान तेज करने का संकेत दिया है। पार्टी ने ‘बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’ नारे के साथ प्रदेशव्यापी जनसंवाद अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। इसकी शुरुआत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि झांसी से होगी, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद कर उनकी समस्याएं, अपेक्षाएं और सुझाव जानेंगी।