Thursday, 19 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शाजापुर में शराबखोरी की शिकायत पर पुलिस की दबिश:किला, महादेव घाट और कमरदीपुरा में दो लोग हिरासत में; धारा 151 के तहत कार्रवाई

INT News18 November 2026 at 10:25 pm

शाजापुर में सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी और नशे की शिकायतों पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने किला, महादेव घाट और कमरदीपुरा में दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को देखकर कई लोग मौके से भाग गए। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर थाना प्रभारी नवीन बिलवालिया पुलिस बल के साथ इन इलाकों में पहुंचे थे। पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि शाम के समय कुछ जगहों पर शराब पीने और नशा करने वालों का जमावड़ा लगता है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। दो लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। थाना प्रभारी नवीन बिलवालिया ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर नशा और असामाजिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इन इलाकों में निगरानी रखी जाएगी और शिकायत मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी।