Thursday, 19 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Salman Khan के Bigg Boss 20 में होने वाला है उलटफेर, फिनाले की तारीख बदलने पर मेकर्स के प्लान ने बढ़ाई हलचल

INT News18 November 2026 at 10:39 pm

Bigg Boss 20 Extension: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. शो को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स इसका सीजन कुछ और हफ्तों तक बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, शो को 2 से 4 हफ्ते का एक्सटेंशन मिल सकता है. हालांकि, इस फैसले में सलमान खान की उपलब्धता सबसे अहम होगी.

2 से 4 हफ्ते बढ़ सकता है शो

आपको बता दें कि India Forums की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स 'बिग बॉस 20' को दो से चार हफ्ते तक आगे बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं. हालांकि, अभी चैनल और प्रोडक्शन टीम की तरफ से इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि इस पर शुक्रवार तक फैसला लिया जा सकता है.

दिसंबर की जगह जनवरी में होगा फिनाले?

ऐसे में शो का मौजूदा सीजन करीब 15 हफ्तों तक चलने की योजना के साथ शुरू हुआ था. पहले इसका ग्रैंड फिनाले 20 दिसंबर को होने की खबर थी. लेकिन अगर एक्सटेंशन को मंजूरी मिल जाती है, तो दर्शकों को जनवरी 2027 तक शो देखने को मिल सकता है. यानी फिनाले की तारीख भी आगे बढ़ सकती है.

सलमान खान की मंजूरी अहम

शो को आगे बढ़ाने की योजना में सलमान खान का शेड्यूल सबसे बड़ा सवाल है. एक्सटेंशन मिलने पर उन्हें कुछ और वीकेंड का वार एपिसोड शूट करने होंगे. ऐसे में मेकर्स को उनके आने वाले फिल्मी प्रोजेक्ट्स और शूटिंग की तारीखों को भी ध्यान में रखना होगा.

फिल्मों में भी व्यस्त हैं सलमान

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वह वामशी पैडिपल्ली की फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग भी कर रहे हैं. इस एक्शन फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी. ऐसे में उनका बिजी शेड्यूल शो के एक्सटेंशन पर असर डाल सकता है.

100 करोड़ घंटे से ज्यादा हुई व्यूअरशिप

'बिग बॉस 20' को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी महीने जियोहॉटस्टार ने जानकारी दी थी कि शो ने 60 दिनों से कम समय में 100 करोड़ घंटे से ज्यादा का वॉच टाइम हासिल किया है. वहीं, शो के लिए 350 करोड़ से अधिक वोट दर्ज किए गए हैं.

इन कंटेस्टेंट्स की हो रही चर्चा

इस सीजन में काजी तौकीर, स्काउट ओपी, लव गिल, यंग डीएसए और अरिश्फा खान जैसे कंटेस्टेंट्स चर्चा में रहे हैं. फिलहाल फिनाले की तारीख 20 दिसंबर बताई जा रही है. अब देखना होगा कि मेकर्स शो को आगे बढ़ाने का फैसला लेते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें: ब्लैक आउटफिट में जन्नत जुबैर का सबसे ग्लैमरस अवतार आया सामने, तस्वीरें हुईं वायरल...देखें फोटो