sports
'नो-बॉल और ड्रॉप कैच पड़े भारी,' साउथ अफ्रीका से हार के बाद शांतो ने गिनाई कमियां
INT News19 November 2026 at 11:20 pm

जोहान्सबर्ग, 19 नवंबर। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो मानते हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम की हार की बड़ी वजह जरूरत से ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकना और आसान कैच छोड़ना रही। साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को टेस्ट सीरीज का पहला मैच नौ विकेट से अपने नाम किया।