national · दिल्ली
पीएम मोदी 20 नवंबर को नई दिल्ली में पहले एससीओ सभ्यता संवाद मंच का करेंगे उद्घाटन
INT News19 November 2026 at 11:37 pm

नई दिल्ली, 19 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को शाम लगभग 5.30 बजे नई दिल्ली के पुराने किले में पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह मंच 20 से 22 नवंबर तक आयोजित होगा।