national · दिल्ली
50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए तो 5 किलो राशन देना बंद क्यों नहीं किया, उदित राज का सरकार से सवाल
INT News19 November 2026 at 11:15 pm

नई दिल्ली, 19 नवंबर। कांग्रेस नेता उदित राज ने राहुल गांधी की भारतीय अर्थव्यवस्था पर की गई टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि देश की आर्थिक स्थिति और अन्य मुद्दों पर सच बोलना भारत विरोधी या देश का अपमान करना नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दावे पर भी सवाल उठाए, जिसमें पिछले 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से बाहर आने की बात कही गई है।