sports
नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप में वसुंधरा और यश ने चौंकाया
INT News19 November 2026 at 11:51 pm

मुंबई, 19 नवंबर। मुंबई के ओटर्स क्लब में जारी एचसीएल 82वीं नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। महिला प्री-क्वार्टर फाइनल में क्वालीफायर वसुंधरा नंगारे ने मौजूदा अंडर-19 चैंपियन और 5/8वीं वरीयता प्राप्त उन्नति त्रिपाठी को हराकर सभी को चौंका दिया।