world
पाकिस्तान में न्यायपालिका की स्वतंत्रता कमजोर हुई, अदालतों पर बढ़ा सरकारी नियंत्रण : आईसीजे
INT News19 November 2026 at 11:44 pm

जिनेवा, 19 नवंबर। अंतरराष्ट्रीय न्यायविद आयोग (आईसीजे) ने कहा है कि पाकिस्तान में किए गए संवैधानिक और विधायी बदलावों की शृंखला ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता को लगातार कमजोर किया है और देश की शीर्ष अदालतों को प्रभावी रूप से कार्यपालिका के नियंत्रण में पहुंचा दिया है।