Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सिरसा ओटू हेड पर हादसों-अवैध कटों पर प्रशासन सख्त:एक्सपर्ट ने उठाए सवाल, रोड-सेफ्टी मीटिंग में एडीसी ने दिए आदेश

INT News29 October 2026 at 06:47 pm

सिरसा जिले में आज रोड सेफ्टी मीटिंग में ओटू हेड पर होने वाले हादसे एवं स्पीड ब्रेकर व निर्माण कार्य की निम्न गुणवत्ता होने का मुद्दा उठा। मीटिंग में जहां हादसों की आशंका रहती है, वहां प्राथमिक तौर पर व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं सड़कों पर अवैध कट को बंद करने के निर्देश दिए। इसे लेकर वीरवार को एडीसी अर्पित संगल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक हुई। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था और बेहतर बनाने तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने को लेकर चर्चा हुई। जानिएं इन मामलों में क्या कहा गया:

एडीसी ने कहा, शहरी क्षेत्रों में पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए फुटपाथ बनाने की दिशा में अधिक से अधिक ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आमजन सुरक्षित तरीके से पैदल आवागमन कर सके। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइटें रात के समय सुचारू रूप से जलनी चाहिए और कोई भी लाइट बंद नहीं रहनी चाहिए। प्रत्येक संबंधित विभाग अपने अधीन आने वाली सड़कों का सर्वे करे और यदि सर्वे के दौरान किसी अन्य विभाग से संबंधित समस्या सामने आती है, तो उसकी जानकारी संबंधित विभाग को देकर समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में एसडीएम डबवाली योगेश दिलहोर और एसडीएम ऐलनाबाद अदिति सिंघानिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में डीएफओ सतीश कुमार, डीईओ सुभाष फुटेला, टीएम रोडवेज सुधीर कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कमलदीप सिंह, उप सिविल सर्जन डा. संदीप सिंह, मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन तरूण सिहाग, ट्रैफिक थाना प्रभारी शमशेर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।