Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

मेवात से 5 हजार लोग जाएंगे दिल्ली:1 नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली, भाजपा को घेरने की तैयारी

INT News29 October 2026 at 07:56 pm

नूंह में कांग्रेस ने वोट चोरी मुद्दे को लेकर भाजपा के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने मेवात से 5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य रखा है। नूंह जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ और पूर्व मंत्री बख्शीश सिंह विर्क शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक चौधरी शहीदा खान ने की। बैठक में नेताओं ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर लोगों के बीच जाने को कहा। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी महारैली के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं। चौधरी शहीदा खान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट की ताकत सबसे ऊपर है और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और महारैली में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। कांग्रेस ने नूंह जिले के सभी छह ब्लॉकों से लोगों को दिल्ली ले जाने की योजना बनाई है। पार्टी का दावा है कि मेवात से 5 हजार से अधिक लोग महारैली में शामिल होंगे। इस लक्ष्य के लिए स्थानीय नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों को सक्रिय किया गया है। बैठक में यह लोग रहे मौजूद बैठक में उपाध्यक्ष सोहराब खान, इम्तियाज अली, आरिफ लुहिंगा, ब्लॉक अध्यक्ष जमशेद खान, रामकरण, मुबारिक मलिक, सैफुल्लाह खान और रजाक खान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर महारैली में शामिल होने की अपील की है।