entertainment · दिल्ली
Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट के लिए Delhi Metro की टाइमिंग बदली, जानें कितने बजे तक चलेंगी ट्रेनें

Diljit Dosanjh Delhi Concert : दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के दिल्ली कॉन्सर्ट में जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होने वाले उनके ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाने का फैसला किया है. इस दिन मेट्रो की ट्रेनें रात 12 बजे तक चलेंगी, ताकि कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद लोगों को घर लौटने में परेशानी न हो.
सभी मेट्रो लाइनों पर बढ़ाया गया समय
DMRC के मुताबिक, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो को छोड़कर बाकी सभी मेट्रो लाइनों पर रात 12 बजे तक ट्रेनें चलेंगी. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जाएंगी. जरूरत पड़ने पर कुछ ट्रेनें तैयार रखी जाएंगी, ताकि अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ने पर उन्हें चलाया जा सके. इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो सारथी ऐप से QR टिकट खरीदने की सुविधा भी सामान्य समय से एक घंटे ज्यादा मिलेगी.
ये भी पढ़ें: बोल्ड सीन्स या कुछ और? आखिर क्यों 'आशिक बनाया आपने' ठुकराना चाहती थीं तनुश्री, सालों बाद खुला राज
JLN स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा
कॉन्सर्ट में करीब 70 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. इसे देखते हुए JLN स्टेडियम मेट्रो स्टेशन और दूसरे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. यात्रियों की मदद के लिए कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जबकि सुरक्षा जांच के लिए मेटल डिटेक्टर समेत दूसरे इंतजाम किए जाएंगे. इसका मकसद स्टेशन पर भीड़ को संभालना और यात्रियों की आवाजाही आसान बनाना है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी जारी की एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक JLN स्टेडियम के आसपास कुछ सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और रास्तों में बदलाव हो सकता है. पुलिस ने लोगों को यात्रा की योजना पहले से बनाने और प्रभावित सड़कों पर जाने से बचने की सलाह दी है. साथ ही, कॉन्सर्ट में आने-जाने के लिए निजी गाड़ियों के बजाय दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की गई है.
ये भी पढ़ें: Manish Kashyap बने Poorav Jha: गले में गमछा टांग सहवाग के शो में बोलें- ‘बिना आग लगाई हुई माचिस है'