Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

तरनतारन में खेत मिली 513 ग्राम हेरोइन:BSF-पुलिस ने 96 ग्राम पैकिंग सामग्री भी बरामद की, सीमा पार से ड्रोन से गिराने की आशंका

INT News29 October 2026 at 07:39 pm

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव माड़ी कंबोके में बीएसएफ (BSF) और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने खेतों से 513 ग्राम हेरोइन और 96 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद की है। हेरोइन की यह खेप पीले रंग की टेप से लपेटकर रखी गई थी। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है। एसआई अमरजीत सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सीमा पार से भेजी गई यह हेरोइन भारतीय सीमा में किस नशा तस्कर को डिलीवर होनी थी। थाना खालड़ा के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर (SI) अमरजीत सिंह ने बताया कि BSF की 142वीं बटालियन के बीओपी वां के कंपनी कमांडर राज कुमार ने खेतों में संदिग्ध पैकेट पड़ा होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही बीएसएफ और खालड़ा पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पैकेट को कब्जे में लेकर जांच की। पैकेट खोलने पर उससे 513 ग्राम हेरोइन और 96 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद हुई। प्राथमिक जांच के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि नशीले पदार्थों की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में गिराई गई हो सकती है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज बीएसएफ अधिकारियों ने जब्त की गई हेरोइन और सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना खालड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 21, 61, 85 तथा 25, 26 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।