Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फरीदाबाद में 31 अक्टूबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव:कृष्णपाल गुर्जर करेंगे शुभारंभ, एडीसी ने तैयारियों का जायजा लिया

INT News29 October 2026 at 07:41 pm

फरीदाबाद में 31 अक्टूबर से सांसद खेल महोत्सव शुरू होगा। इसका समापन 1 नवंबर को होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर महोत्सव के शुभारंभ और समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। एडीसी ने तैयारियों का जायजा लिया महोत्सव की तैयारियों को लेकर वीरवार को एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, पीने के पानी, शौचालय और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने को कहा गया। खिलाड़ियों को नहीं होनी चाहिए परेशानी एडीसी ने अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और तैयारियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आयोजन की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें। युवाओं को खेलों से जोड़ना उद्देश्य एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि खेल युवाओं को सही दिशा देने का अच्छा माध्यम हैं। खेलों से उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देना और युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर खेल गतिविधियों से जोड़ना है।