national
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को बारिश-आंधी का अलर्ट, तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल
INT News26 September 2026 at 09:33 am

नई दिल्ली, 26 सितंबर। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश का असर अब दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। शनिवार सुबह से ही दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों में आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।