Tuesday, 21 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) में बगावत:15 नेताओं ने पार्टी को अलविदा किया, नया दल बनाकर अमृतपाल की पार्टी से किया गठबंधन

INT News21 July 2026 at 12:49 pm

शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) में बड़ा सियासी भूचाल आ गया है। पार्टी के 15 से अधिक नेताओं ने वरिष्ठ नेता इकबाल सिंह झूंदा के नेतृत्व में अलग गुट बनाने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही बागी नेताओं ने सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी ‘वारिस पंजाब दे’ को समर्थन देने की घोषणा भी की। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि संगठन में उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे वे पूरी ईमानदारी और तनदेही से निभाएंगे। कार्यक्रम में अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। बागी गुट ने कहा कि उनका उद्देश्य पंजाब, पंथ और किसानों के हितों के लिए काम करना है और वे इसी एजेंडे के साथ आगे बढ़ेंगे।