Tuesday, 21 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नो-एंट्री में घुसे आयशर ने बाइक सवार युवकों को कुचला:बुधनी में ट्राइडेंट कंपनी के पास हादसा, दो की मौके पर मौत

INT News21 July 2026 at 06:54 pm

सीहोर जिले के बुधनी नगर में रविवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। नो-एंट्री समय के बावजूद शहर में घुसे एक अनियंत्रित आयशर ट्रक ने ट्राइडेंट कंपनी के पास बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी। बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान राजा और अंकित के रूप में हुई। दोनों मृतक ग्राम पातालखोह के निवासी थे। वे बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार आयशर वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है। नो-एंट्री जोन और प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों के नगर में प्रवेश को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नियमों की अनदेखी के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।