समाचार · हरियाणा
मुख्यमंत्री नायब सैनी का सिरसा दौरा फाइनल:23 को ग्रीवेंस मीटिंग लेंगे, 16 नई शिकायतें सुनेंगे, शहर में पुलिस की रहेगी नाकाबंदी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सिरसा दौरा फाइनल हो गया है। इन दिनों सीएम सैनी स्वयं लगातार सिरसा पर नजर आए हुए हैं। इस बार भी वे 23 तारीख को जिला कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस) मीटिंग लेंगे। ग्रीवेंस में 16 नई शिकायतों पर सुनवाई होगी और बाकी पहले से पेंडिंग तीन शिकायतों का समाधान करेंगे। इन पर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इसे लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है और 23 जुलाई को स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अपने-अपने विभागों से संबंधित मामलों का विवरण बैठक में प्रस्तुत किया जाए। लगभग व्यवस्था कर ली है। इसके चलते बरनाला रोड पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा और शहर में जगह-जगह पर नाकाबंदी रहेगी। इससे पहले प्रशासनिक अधिकारी मौके की व्यवस्था का जायजा लेंगे और पुलिस की विशेष ड्यूटियां नियुक्त की जाएगी। इस दौरान सिरसा व डबवाली एसपी और रोडवेज सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सीएम ने कहा था करोड़ों का बजट आया, पर हालात शहर के बदतर पिछली बार ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान सीएम नायब सैनी ने मीडिया को दिए बयान में कहा था कि सिरसा में करोड़ों रुपए का बजट आया है, पर शहर के हालात मानसून की पहली बारिश ने ही बयां कर दिए। सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने भी सीएम को मांगों को लेकर फाइल सौंपी थी। उन बातों को एक माह हो गया, पर कोई असर नजर नहीं आया। शहर के लोग सीएम नायब सिंह से मिलने की तैयारी में हैं और शहर की जनसमस्याओं से लेकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। पिछली बार भी लोगों ने सीएम को जनसमस्याओं से अवगत करवाया था। उस दौरान सभी कांग्रेस विधायकों को बुलाया गया था। CM नायब सैनी बोले-सिरसा में करोड़ों रुपए का बजट आया:ठीक हो जाएगा, कुलदीप बिश्नोई पर चुप्पी;विधायक सेतिया से कहा-आपसे बाद में बात करेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज शुक्रवार को सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस) की मीटिंग ली। इसके बाद में जन कल्याण शिविर में आमजन की समस्या सुनी। यह मीटिंग पंचायत भवन परिसर में हुई और ग्रीवेंस में करीब 15 एजेंडें रखे हैं, जिनमें 12 शिकायतों पर सुनवाई हुई। बाकी शिकायतकर्ता नहीं पहुंचे। पूरी खबर पढ़िए ::::