Tuesday, 21 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:1द किलो का पीतल का घंटा, तांबे का शेषनाग भी मिला

INT News21 July 2026 at 06:49 pm

उमरिया जिले की मानपुर थाना पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। बरामद किए गए सामान में 10 किलोग्राम पीतल का घंटा और 3 किलोग्राम तांबे का शेषनाग शामिल है। यह चोरी ग्राम ताला स्थित हनुमान मंदिर से हुई थी। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को ग्राम ताला निवासी अक्षत पाण्डेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि हनुमान मंदिर से अज्ञात चोर 10 किलोग्राम पीतल का घंटा और 3 किलोग्राम तांबे का शेषनाग चुरा ले गए हैं। शिकायत के आधार पर मानपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान, मुखबिर की सूचना और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ग्राम ताला निवासी 20 वर्षीय राजाराम बैगा, पिता रामगरीब बैगा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया पीतल का घंटा और तांबे का शेषनाग बरामद कर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी राजाराम बैगा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।