Tuesday, 21 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

तरनतारन में 9 नशा तस्कर अरेस्ट:पुलिस और बीएसएफ ने चलाया जॉइंट ऑपरेशन; हेरोइन और ₹2,030 ड्रग मनी बरामद

INT News21 July 2026 at 06:52 pm

तरनतारन पुलिस ने ड्रग्स और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा और तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने चार मामले दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान पुलिस और बीएसएफ ने चलाया। गिरफ्तार आरोपियों से कुल 222 ग्राम हेरोइन, 2,030 रुपये ड्रग मनी, एक रिवॉल्वर, एक मोटरसाइकिल और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया। अभियान के तहत, श्री रिपुतपन सिंह पीपीएस/स्पेशल (डी) तरनतारन के नेतृत्व में ड्रग तस्करों को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न टीमें गठित कर इलाके में भेजी गईं। अभियान के तहत, सब-डिवीजन भिखीविंड के वल्टोहा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया। इसमें वल्टोहा निवासी सुखदेव सिंह, गुरलाल सिंह और हुसनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 36 ग्राम हेरोइन और 1,100 रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। इसी क्रम में, थाना खालड़ा और बीएसएफ ने गांव मारी कंबोक में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ने एक रिवॉल्वर (बिना रॉड के) और एक मोटरसाइकिल बरामद की। सब-डिवीजन पट्टी के सरहाली पुलिस स्टेशन में एक और मामला दर्ज किया गया। इसमें पट्टी खासेकी सरहाली निवासी गुरजंट सिंह उर्फ ​​काला, पट्टी मल्लेकी सरहाली निवासी बलवंत सिंह, और थाना चोहला साहिब के भट्ठल भाईके निवासी अमृतपाल सिंह व जसनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर 180 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। 6 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद इसके साथ ही थाना सरहाली में आरोपी गुरविंदर सिंह और गुरलाल सिंह निवासी गांव धोतिया को गिरफ्तार कर उनके पास से 6 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और ₹930 ड्रग मनी बरामद की गई। इसी सिलसिले के तहत पी.ओ. स्टाफ तरनतारन ने दो पी.ओ. आरोपी 1. जसपाल सिंह उर्फ ​​घुग्गी पुत्र सरवन सिंह 2. हरपाल सिंह उर्फ ​​साह पुत्र स्वर्ण सिंह वासी गली बागी वाली मोहल्ला जस्सेवाल तरनतारन को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें अदालत ने पीओ घोषित किया हुआ था। जिन्हें पी.ओ. स्टाफ तरनतारन ने गिरफ्तार किया है।