Thursday, 19 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

महेंद्रगढ़ में सूचना के 4 मिनट बाद पहुंची पुलिस:हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जेब से मिले ₹27 हजार भाई को सौंपे

INT News18 November 2026 at 09:53 pm

महेंद्रगढ़ जिले में कनीना पुलिस की राइडर टीम ने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। पुलिसकर्मियों ने उसकी जेब से मिले 27 हजार से अधिक रुपए भी परिजनों को लौटा दिए। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे उन्हाणी नहर पुल के पास हुई। एक व्यक्ति स्कूटी से गिरकर घायल हो गया था। वहां से गुजर रहे राहगीर ने डायल-112 पर फोन कर सूचना दी। सूचना के 4 मिनट बाद पहुंची पुलिस कंट्रोल रूम ने राइडर टीम को मौके पर भेजा। सिपाही अक्षय और एसपीओ ईश्वर 4 मिनट में वहां पहुंच गए। उन्होंने घायल को कनीना सरकारी अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। घायल उस समय अपना नाम-पता नहीं बता पा रहा था। पुलिसकर्मियों को उसकी जेब से 27 हजार 300 रुपए मिले, जिन्हें उन्होंने सुरक्षित रख लिया। पूछताछ के बाद घायल की पहचान गांव गाहड़ा निवासी जगदीश के रूप में हुई। घायल के भाई को लौटाए जेब से मिले रुपए पुलिसकर्मियों ने गांव के सरपंच को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे जगदीश के भाई को टीम ने पूरी नकदी लौटा दी। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के दिशा-निर्देशानुसार टीम ने यह कार्रवाई की। जगदीश के परिजनों ने महेंद्रगढ़ पुलिस का आभार जताया। जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर कोई घायल दिखे तो तुरंत डायल-112 पर सूचना दें, ताकि उसे समय पर इलाज मिल सके।