Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मऊगंज में छात्रावास अधीक्षक निलंबित:42 विद्यार्थियों में सिर्फ 2 मिले, रसोई में खराब सामान और भोजन भी नहीं मिला

INT News23 October 2026 at 10:46 pm

मऊगंज के पिपराही स्थित अनुसूचित जनजाति सीनियर बालक छात्रावास में अव्यवस्थाएं मिलने पर कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने प्रभारी अधीक्षक प्रभात कुमार रावत को निलंबित कर दिया। निरीक्षण के दौरान दर्ज 42 विद्यार्थियों में से सिर्फ 2 मौजूद थे। रसोई में खराब खाने का सामान मिला और बच्चों के लिए भोजन भी तैयार नहीं था। बिस्तरों की कमी, परिसर में खड़ा मिला निजी ट्रैक्टर निरीक्षण में छात्रावास में बिस्तरों की कमी और बुनियादी सुविधाओं में भी खामियां मिलीं। परिसर में एक निजी ट्रैक्टर भी बिना अनुमति के खड़ा मिला। निलंबन के दौरान मऊगंज रहेगा मुख्यालय इन कमियों के आधार पर कलेक्टर ने अधीक्षक प्रभात कुमार रावत को निलंबित करने का आदेश दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला संयोजक, अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग, मऊगंज रहेगा। उन्हें नियमानुसार भत्ता दिया जाएगा।