Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

उज्जैन के अधिकारी ने खाया मगरमच्छ, लिखा- पहली बार चखा:पत्नी के साथ थाईलैंड का VIDEO सामने आया; आयुक्त बोले- नहीं ली अनुमति

INT News23 October 2026 at 10:40 pm

उज्जैन नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर का मगरमच्छ का मांस खाते हुए एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो थाईलैंड का बताया जा रहा है, जिसमें वे पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में अंग्रेजी में “Trying crocodile for the first time in Thailand” लिखा है। जिसका अर्थ है- थाईलैंड में पहली बार मगरमच्छ का मांस चखना। बताया जा रहा है कि थाईलैंड में उनकी पत्नी ने यह वीडियो बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति विदेश जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें, राजकुमार राठौर नगर निगम के जोन क्रमांक 1, 2 और 3 में भवन अधिकारी हैं। ने उनका पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। चार दिन की छुट्टी, विदेश यात्रा की अनुमति नहीं नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के अनुसार, राजकुमार राठौर 19 से 23 अक्टूबर तक अवकाश पर हैं। हालांकि,उन्होंने विदेश यात्रा के लिए अनुमति नहीं ली थी। नियमानुसार विदेश जाने से पहले संबंधित सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना जरूरी है।नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। अपर आयुक्त संतोष टैगोर ने भी मामले में कार्रवाई के संकेत दिए हैं। विभागीय नियमों के तहत निंदा, वेतनवृद्धि या पदोन्नति रोकने जैसी कार्रवाई संभव है।राठौर से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया,लेकिन बात नहीं हो सकी। महापौर बोले- पुष्टि कराकर करेंगे कार्रवाई मामले में महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि उन्हें फिलहाल इस संबंध में जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने के बाद वीडियो और पूरे मामले की सच्चाई की पुष्टि कराई जाएगी।यदि नियमों के तहत कार्रवाई की गुंजाइश होगी तो चर्चा कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि अधिकारी के व्यवहार और मामले की वास्तविकता की जांच की जाएगी।