Saturday, 21 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

बांग्लादेश में कपड़ा मजदूरों के 20 दिन के प्रदर्शन में 543 घायल, 748 गिरफ्तार: मानवाधिकार संगठन

INT News20 November 2026 at 10:04 pm

पेरिस, 20 नवंबर। बांग्लादेश में अधिक वेतन की मांग को लेकर कपड़ा मजदूरों के जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान अब तक 543 से अधिक मजदूर घायल हुए हैं, जबकि 748 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बांग्लादेशी अधिकारियों की कार्रवाई पर गंभीर चिंता जताई।