Saturday, 21 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

क्रिसमस कार्निवल-2026 की तैयारी शुरू, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन ने जारी किया पोस्टर

INT News20 November 2026 at 10:53 pm

रांची. झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले क्रिसमस कार्निवल-2026 के पोस्टर की लांचिंग शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में की गयी. समारोह में मसीही समाज के धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा प्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के सदस्य उपस्थित थे.

एसोसिएशन के केंद्रीय संरक्षक सुजीत कुजूर, केंद्रीय अध्यक्ष अलबिन लकड़ा और केंद्रीय महासचिव विकास तिर्की ने बताया कि इस वर्ष क्रिसमस कार्निवल 10 दिसंबर को आयोजित किया जायेगा. इसकी शुरुआत लोयला मैदान में प्रार्थना के साथ होगी. इसके बाद कार्निवल में शामिल लोग डंगराटोली चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक तक जायेंगे.

प्रेम और भाईचारे का संदेश देगा कार्निवल

आयोजकों ने बताया कि क्रिसमस कार्निवल के माध्यम से प्रेम, शांति, भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. इसके साथ ही झारखंड की मसीही संस्कृति, परंपरा और उत्सव की भावना को भी प्रस्तुत किया जायेगा.

पोस्टर लांचिंग में ये लोग थे उपस्थित

कार्यक्रम में अमरदीप केरकेट्टा, गोबिंद टोप्पो, आकाश बारा, आकाश तिर्की, निश्छल सोय, बिशप अनिल रेवन, बिशप सुरेश सांगा, जयवंत तिर्की, मनमोहन पंडा, अनलदीप कुजूर, बसंत एक्का, सुमित लकड़ा, पुनीत लकड़ा, पिंगल कुजूर, कुमुदनी प्रभावती, प्रवीण कच्छप, प्रदीप बड़ाईक, सोनू लोहरा और माइकल कच्छप समेत अन्य लोग उपस्थित थे.