Saturday, 21 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

विधायकों के सवालों के जवाब तैयार करने के लिए देर रात तक खुलेंगे झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालय

INT News20 November 2026 at 10:54 pm

रांची. झारखंड विधानसभा के 25 और 26 नवंबर को होने वाले विशेष सत्र को लेकर राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के मुख्यालय देर रात तक खुले रहेंगे. इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश दिया है.

विशेष सत्र के दौरान विधायक विभिन्न विभागों और संस्थानों से जुड़े सवाल सदन में उठा सकते हैं. इन्हीं सवालों के जवाब तैयार करने और संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय मुख्यालयों को देर रात तक खुला रखने का निर्देश दिया गया है. विश्वविद्यालयों को सवालों के जवाब तैयार करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी.