समाचार · मध्य प्रदेश
श्योपुर में पुराने अस्पताल के पास युवक से मारपीट, VIDEO:आपसी विवाद में उलझे लोग, पुलिस ने की जांच शुरू
शहर के पुराने अस्पताल के पास मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लोग आपसी विवाद के चलते एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ व्यक्तियों के बीच पहले बहस होती है, जो जल्द ही मारपीट में बदल जाती है। हालांकि, इस विवाद में शामिल लोगों की पहचान और मारपीट की सटीक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब तक थाने में नहीं पहुंची शिकायत कोतवाली थाना प्रभारी सत्यम गुर्जर ने बताया कि इस घटना के संबंध में थाने में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के आधार पर स्वतः संज्ञान लेकर जांच कर रही है। पुलिस वीडियो की सत्यता, घटना के वास्तविक स्थान और इसमें शामिल व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया था, और मारपीट का कारण क्या था। हालांकि वीडियो में श्योपुर का पुराना अस्पताल नजर आरहा है।