Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बड़वानी में बारिश थमी, नर्मदा का जलस्तर 132.70 मीटर पहुंचा:कृषि वैज्ञानिक बोले- धूप से फसलों को फायदा; जिले में अब तक 370.5 पानी बरसा

INT News8 August 2026 at 01:52 pm

बड़वानी जिले में कई दिनों की बारिश के बाद तीन-चार दिनों से मौसम साफ होने और धूप खिलने से कृषि कार्यों में तेजी आ गई है। किसान खेतों में निराई-गुड़ाई और खरपतवार नियंत्रण के काम में जुट गए हैं। वहीं राजघाट पर नर्मदा बैकवॉटर का जलस्तर बढ़कर 132.70 मीटर तक पहुंच गया है। धूप से फसलों की उत्पादन क्षमता में होगा सुधार कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र बडोदिया ने बताया कि लगातार बादलों के बाद खिली धूप खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद है। धूप मिलने से प्रकाश संश्लेषण तेज होगा, जिससे पौधों का विकास बेहतर होगा। आगामी चार-पांच दिनों तक धूप और बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जिले में अब तक दर्ज हुई 370.5 मिमी औसत बारिश भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार 1 जून से 8 अगस्त तक जिले में औसतन 370.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (293.1 मिमी) से अधिक है। जिले की वरला तहसील में सर्वाधिक 524.7 मिमी और पानसेमल में सबसे कम 180.8 मिमी बारिश हुई है। नर्मदा का जलस्तर खतरे के निशान से 5.68 मीटर नीचे राजघाट में नर्मदा का जलस्तर 132.70 मीटर पर पहुंच गया है, जो इसके अधिकतम स्तर 138.38 मीटर से 5.68 मीटर नीचे है। जलस्तर बढ़ने के कारण राजघाट के तटीय इलाकों में जलभराव का दायरा बढ़ने लगा है।