national
सफेद शर्ट-काली बंडी में PM मोदी से मिले राघव चड्ढा, बोले- ये सुबह हमेशा याद रहेगी
INT News8 August 2026 at 01:47 pm

बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार (8 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. चड्ढा ने इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण और सीखने वाला अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ हुई बातचीत उनके लिए बेहद खास रही और यह ऐसी सुबह थी, जिसे वह लंबे समय तक याद रखेंगे. एक तस्वीर उन्होंने एक्स पर शेयर की. इस तस्वीर में नजर आ रहा है कि चड्ढा सफेद शर्ट के ऊपर काली बंडी पहने हुए हैं. वे पीएम मोदी को गणेश की प्रतिमा देते तस्वीर में दिख रहे हैं.
तस्वीर शेयर करते हुए चड्ढा ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात बेहद खास रही. प्रधानमंत्री के साथ विस्तार से बातचीत हुई, जिससे उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिला. चड्ढा ने प्रधानमंत्री का समय देने और उनके अनुभव, विचार व मार्गदर्शन साझा करने के लिए आभार जताया.