Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

साहेबगंज के अनुराग ने UPSC CAPF में हासिल की AIR 232 रैंक, बने असिस्टेंट कमांडेंट

INT News8 August 2026 at 01:46 pm

सक्सेस स्टोरी: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज के रहने वाले अनुराग राज ने UPSC CAPF Assistant Commandant 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 232 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. इस सफलता के साथ अनुराग का चयन CAPF में असिस्टेंट कमांडेंट (राजपत्रित अधिकारी, ग्रेड-A) के पद पर हुआ है.

अनुराग की सफलता की खबर मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है. अनुराग समस्तीपुर में रहकर सेल्फ स्टडी करते थे. रिजल्ट आने के बाद आज वे अपने गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों और परिजनों ने उनका फूल-माले के साथ जोरदार स्वागत किया.

JNV और BHU से की है पढ़ाई

अनुराग मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड के वार्ड नंबर 8 के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, मुजफ्फरपुर से पूरी की. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का रुख किया. पढ़ाई के साथ ही अनुराग ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी और मेहनत के दम पर UPSC CAPF की परीक्षा में सफलता हासिल की.

तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं अनुराग

अनुराग अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं. उनके छोटे भाई अभिनव और आदित्या हैं. दोनों अभी पढ़ाई करते हैं. सबसे छोटे भाई आदित्या NEET की तैयारी कर रहे हैं. हमेशा से अनुराग को अपने दादा जी, अनिरूद्ध प्रसाद से अधिक लगाव रहा है. वे हमेशा अनुराग को मोटिवेट करते हैं.

पिता करते हैं व्यवसाय, मां संभालती हैं घर

अनुराग के पिता राकेश कुमार राज बिजनेस करते हैं, जबकि उनकी मां संध्या देवी हाउसवाइफ हैं. सीमित पारिवारिक पृष्ठभूमि के बीच अनुराग ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है. बेटे के असिस्टेंट कमांडेंट बनने की खबर से परिवार में खुशी का माहौल है.

मेहनत से हासिल किया मुकाम

UPSC CAPF Assistant Commandant परीक्षा देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल है. इसके माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर अधिकारियों का चयन किया जाता है. अनुराग ने इस परीक्षा में AIR 232 रैंक हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ मुजफ्फरपुर का भी नाम रोशन किया है.

यह भी पढे़ं: शर्मनाक... स्ट्रेचर नहीं मिला तो बीमार पत्नी को पीठ पर लाद लिया पति, व्यवस्था पर उठे सवाल