Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

फरीदकोट BJP में जिला अध्यक्ष बदले जाने पर घमासान:10 नेताओं ने दिए पद से इस्तीफे, संगठन महासचिव पर लगाया तानाशाही का आरोप

INT News8 August 2026 at 01:41 pm

फरीदकोट में भाजपा जिला अध्यक्ष को महज 15 दिन में बदले जाने के बाद पार्टी के भीतर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। इसके विरोध में भाजपा के मंडल सादिक अध्यक्ष नसीब सेठी समेत करीब 10 पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान के फैसले पर कड़ा एतराज जताते हुए प्रदेश संगठन महासचिव श्रीनिवासुलू पर तानाशाही रवैया अपनाने के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, प्रदेश भाजपा द्वारा पिछले माह गौरव कक्कड़ को दोबारा फरीदकोट का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। गौरव कक्कड़ जिला कार्यकारिणी का गठन भी नहीं कर पाए थे हालांकि, दोबारा जिला अध्यक्ष बनने के बाद गौरव कक्कड़ अभी अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन भी नहीं कर पाए थे कि हाल ही में पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया। पार्टी ने उनकी जगह पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाने वाले संदीप सिंह सन्नी बराड़ को फरीदकोट भाजपा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। संदीप सिंह बराड़ की नियुक्ति के बाद पार्टी के अंदर विरोध सामने आने लगा है। इसी कड़ी में पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव कक्कड़ के करीबी मंडल अध्यक्ष सादिक नसीब सेठी ने अपने 9 साथियों सहित पार्टी के विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी हाईकमान को शिकायत भेजकर पंजाब भाजपा के संगठन महासचिव श्रीनिवासुलू के रवैये पर भी सवाल उठाए हैं। इसके अलावा भाजपा की टिकट पर जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके कुलदीप बराड़ ने भी पार्टी के पदों से इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि संगठन महासचिव द्वारा पुराने और निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे पार्टी को नुकसान हो रहा है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है: कुलदीप बराड़ भाजपा नेता कुलदीप बराड़ ने संदीप सिंह बराड़ को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह पहले भी दो बार राजनीतिक दल बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी लोगों को जिम्मेदारियां देना कार्यकर्ताओं में नाराजगी पैदा कर रहा है।