Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

ऐलनाबाद सीआईए ने अरेस्ट किया नशा तस्कर:तीन मामलों में वांछित चल रहा, पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी

INT News1 August 2026 at 03:47 pm

सिरसा जिले में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने चोरी तथा मादक पदार्थ से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऐलनाबाद निवासी वार्ड नंबर 15 के अशोक कुमार के रूप में हुई है। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने एक सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। पूछताछ के बाद थाना पुलिस को सौंपा पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद उसे आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए ऐलनाबाद थाना पुलिस को सौंप दिया गया। थाना पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामलों में अन्य तथ्यों की भी जांच करेगी। जिला पुलिस ने बताया कि अपराधियों, नशा तस्करों और कानून से फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। ऐसे तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें नियमित रूप से छापेमारी और गश्त कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।