national · महाराष्ट्र
महाराष्ट्र : कांग्रेस नेता भाई जगताप के वीडियो को लेकर एफआईआर दर्ज
INT News1 August 2026 at 03:54 pm

मुंबई, 1 अगस्त। महाराष्ट्र साइबर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक कथित भड़काऊ वीडियो के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला कांग्रेस नेता भाई जगताप के आधिकारिक एकाउंट पर साझा किए गए वीडियो से जुड़ा है। हालांकि वीडियो उनके अकाउंट से पोस्ट किया गया है, लेकिन एफआईआर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई है।