Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

इसराना में ग्रामीणें ने चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा:पुलिस को सौंपा, कॉपर के टुकडे़-आरी मिली, पहन रखे थे दो-दो जोड़ी कपड़े

INT News1 August 2026 at 03:54 pm

इसराना के बलाना गांव में ग्रामीणों ने चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा। आरोपी युवक बाइक पर सवार थे। उनके पास से प्लास्टिक के कट्टे में कॉपर के तारों के टुकड़े मिले। ग्रामीणों ने चारों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे की है। गांव बलाना निवासी शंभू अपने दो साथियों के साथ खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव स्थित एक फैक्ट्री के पास एक कुत्ता सामने आने से मोटरसाइकिल फिसल गई और चारों युवक सड़क पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने युवकों को उठाने में मदद की। इस दौरान उनके पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली गई, जिसमें कटे हुए कॉपर के तार और एक आरी का ब्लेड बरामद हुआ। ग्रामीणों को युवकों पर चोरी का संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने उन्हें रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर रही चारों युवकों से पूछताछ सूचना मिलने पर इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, चारों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे चोरी के बाद हरिद्वार कांवड़ लेने जाने वाले थे। उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए दो-दो जोड़ी कपड़े पहन रखे थे, जिसमें नीचे नए और ऊपर पुराने कपड़े थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि तीन युवकों ने पहले फैक्ट्री में चोरी की थी, जबकि चौथे साथी को बाद में बाइक लेकर मौके पर बुलाया गया था। हालांकि, इसराना थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि युवक चोर नहीं हैं, बल्कि वे बाइक से गिर गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चारों युवकों से पूछताछ जारी है।