Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

मोगा की विधायक डॉ. अमंदीप कौर जालंधर पहुंचीं:पंजाब में महिलाओं के मान-सम्मान और किसानों के हित में 'आप' सरकार ने लिए 25 बड़े फैसले

INT News1 August 2026 at 03:56 pm

मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमंदीप कौर जालंधर पहुंचीं, जहां 'आप' कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं द्वारा उनका बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, अरविंद केजरीवाल, पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। विधायक डॉ. अमंदीप कौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य का प्रभार संभालते ही पंजाबवासियों के लिए 25 बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इन्हीं क्रांतिकारी फैसलों की बदौलत आज राज्य में 'आप' का काफिला लगातार मजबूत हो रहा है और जनता का विश्वास सरकार पर और गहरा हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां महिलाओं को सर्वोच्च सम्मान और सुरक्षा दी जा रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण 2022 के विधानसभा चुनावों में देखने को मिला था, जब पार्टी ने 12 महिलाओं को उम्मीदवार बनाकर टिकट दी थी, जिनमें से 11 महिला विधायकों ने भारी मतों से जीत हासिल कर इतिहास रचा था।

विधायक ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना विधायक ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों के दौरान महिलाओं के लिए केवल बुढ़ापा पेंशन और विधवा पेंशन जैसी सीमित योजनाएं ही थीं। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने महिलाओं और बेटियों के हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया है। रसोई के बजट से लेकर बुजुर्गों के नि:शुल्क इलाज और 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' तक, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बेटे और भाई का फर्ज बखूबी निभाया है।

तीर्थ यात्रा योजना की तारीफ की उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई तीर्थ यात्रा योजना का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी पिछली राजनीतिक पार्टी ने बुजुर्गों के लिए ऐसी तीर्थ यात्रा योजना शुरू नहीं की थी। इस यात्रा से लौटे बुजुर्गों के चेहरे पर अपार खुशी और संतोष दिखाई दे रहा है। कई बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने जीवन में कभी सपने में भी इस तरह मुफ्त तीर्थ यात्रा करने के बारे में नहीं सोचा था। इसके अलावा, राज्य की गरीब महिलाओं, युवतियों और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के खातों में भेजी जा रही प्रोत्साहन राशि से गरीब परिवारों के चेहरों पर फिर से रौनक लौट आई है।

आप सरकार ने आम जनता और किसानों के लिए फैसले लिए अपनी बात को समाप्त करते हुए डॉ. अमंदीप कौर ने कहा कि जहां पिछली सरकारों ने केवल अपने परिवारों के विकास और स्वार्थ के लिए काम किया, वहीं भगवंत मान सरकार ने आम जनता और किसानों के भले के लिए फैसले लिए हैं। राज्य में नहरी पानी को खेतों तक पहुंचाने का जो काम दशकों से अटका हुआ था, उसे 'आप' सरकार ने धरातल पर सच कर दिखाया है।