Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

CMO लिखी कार की टक्कर से 2 महिलाओं की मौत:कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे, डैमेज कार नगर-पालिका में खड़ी मिली

INT News1 August 2026 at 03:53 pm

बिलासपुर जिले के तखतपुर में 'सीएमओ' लिखे स्कोडा कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से टूटी हुई 'सीएमओ' लिखी नंबर प्लेट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। घटना जरहागांव थाना इलाके की है। जानकारी के अनुसार, मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने अपने जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया था। इसमें शामिल होने के बाद लौटते समय तखतपुर नगर पालिका सीएमओ अमरेश सिंह अपने साथी के साथ स्कोडा कार से तखतपुर लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार रात करीब 11 बजे मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास उनकी कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार समेत सभी लोग मौके से फरार हो गए। अब उनकी कार क्षतिग्रस्त हालत में नगर पालिका खड़ी मिली है। सीएमओ भी गायब हैं। देखिए तस्वीरें… बाइक सवार दो महिलाओं की मौत, युवक गंभीर हादसे के समय बाइक पर ग्राम मझगांव निवासी भुनेश्वर साहू (32), किरण बांसोड़ (36) और हेमलता साहू (39) सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से किरण बांसोड़ और हेमलता साहू की मौत हो गई, जबकि भुनेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। घटना स्थल पर मिली 'सीएमओ' लिखी नंबर प्लेट प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार को कथित सीएमओ खुद चला रहे थे और वाहन तेज रफ्तार में था। टक्कर के दौरान कार की आगे लगी 'सीएमओ' लिखी नंबर प्लेट टूटकर सड़क पर गिर गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। हालांकि, सीएमओ के कार से एक्सीडेंट होने की अधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन कार भी डैमेज हालत में मिली है। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी घटना की सूचना मिलते ही जरहागांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायल का इलाज जारी है। नंबर प्लेट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर फरार कार ड्राइवर की पहचान और तलाश की जा रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ……………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… सड़क-हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्य की मौत: कार बेकाबू होकर डिवाइडर टकराई,फिर चलती ट्रक के पीछे जा घुसी,चौथिया-कार्यक्रम से लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और चलती ट्रक के पीछे जा घुसी। पढ़ें पूरी खबर…