Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सिरसा छतरियां अशोक हत्या मामले में खुलासा:15 से ज्यादा जगह गहरी चोटें, दम तोड़ दिया, 17 नामजद, ₹500 के लिए मारा था

INT News14 July 2026 at 06:12 am

सिरसा के छतरियां गांव में मृतक अशोक कुमार (22) की हत्या मामले में खुलासा हुआ है। अशोक के शरीर पर 15 से ज्यादा जगह पर गहरी चोटें पाई गई है। ये चोटें ही इतनी गहरी थी कि खून जम गया और शरीर नीला पड़ गया। इसी वजह से अशोक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसका डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने विसरा सैंपल लिए हैं और उनको जांच के लिए लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। मृतक के परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने अशोक को बेरहमी से लाठी-डंडों व लोहे की पाइप से पीटा है। शरीर पर घाव देखकर लगता है कि उन्होंने उसे तड़फाकर मारा है और अशोक ने भी मरने से ये बताई थी। उसके सिर व चेहरे पर कोई चोटें नहीं थी। पुलिस का कहना है कि ये चोटें जानबूझकर मारी गई है। इसे देखते हुए हत्या सहित जानबूझकर दंगा फैलाया गया और बिना वारंट गिरफ्तारी की धाराएं जोड़ दी है। इस मामले में बड़ागूढा थाना पुलिस ने मृतक अशोक के बड़े भाई मुकेश के बयान पर 17 नामजद सहित 5-6 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 180, 191 (2), 191 (3), 103 (1), 151 (3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनका अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। बाकी आरोपियों की तलाश में दाबिश दी जा रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खेतों में घटना को अंजाम दिया, वहां नहीं कोई सीसीटीवी हमलावरों ने जहां पर खेतों में घटना को अंजाम दिया है, वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे और गांव से काफी दूर है। गांव में जो कैमरे लगे हैं, उनकी फुटेज पुलिस खंगालेगी। पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोपियों की फुटेज नहीं मिल पाई है। हालांकि, पुलिस आसपास की जगह के कैमरे खंगालेगी। उसी में पता चलेगा कि सभी हमलावर एक ही रास्ते से आए हैं या अलग-अलग रास्ते से। हमलावरों के अलग-अलग जगह से भागने का पुलिस शक जता रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करेंगे : थाना प्रभारी मामले में बड़ागूढा थाना प्रभारी लाभ सिंह का कहना है कि मृतक के बड़े भाई के बयान पर 17 नामजद सहित 5-6 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शाम को अंतिम संस्कार करवा दिया था। परिजनों के जो आरोप थे, उन्हीं के आधार पर कार्रवाई की गई है। इसमें मेन आरोपी साहब राम पर आरोप है, जो खेत पड़ोसी है। उसी ने मुकेश के साथ ट्रैक्टर से 500 से एक हजार रुपए उठाने या चोरी करने के आरोप में झगड़ा शुरू किया था। आपसी समझौता भी हो गया था, परंतु वह नहीं माना। रविवार को ये घटना को अंजाम दे दिया। अशोक भाई के साथ चारा लाने गया था, छोटा था अशोक दो भाईयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। वह पढ़ता था और अब विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। उसके पिता बनवारी लाल खेती-बाड़ी करते हैं। कल रविवार शाम को अशोक और उसका बड़ा भाई मुकेश व ताऊ खेत में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए बैल-गाड़ी लेकर गया हुआ था। जब चारा लेकर खेत से वापस आ रहा था, तो गांव के ही साहबराम और 10-15 अन्य ट्रैक्टर व गाड़ी व बाइक पर सवार होकर पहुंचे। उनके हाथ में लाठी-डंडे व लोहे की पाइप थी। उसी समय उन्होंने उनको रास्ते में ही घेर लिया और बैल-गाड़ी के आगे ट्रैक्टर व बाइक लगा दी। उनको देख तीनों भागने लगे तो उन्होंने अशोक को किसी तरह कुछ दूरी पर पकड़ लिया। मुकेश व उसका ताऊ वहां से जान बचाकर भाग गए।