समाचार · पंजाब
थापरां की बगीची में नशा करते दिखे युवक
INT News13 October 2026 at 05:51 am
जालंधर | सोढल क्षेत्र स्थित थापरां की बगीची में युवकों द्वारा नशा करने का वीडियो सामने आने पर क्षेत्रवासी चिंतित है। उक्त वीडियो में 4-5 युवक चौक में बैठकर नशा करते दिख रहे हैं। मौके पर जब लोग उन्हेंे ऐसा करने से मना करते हैं तो वो मौके से भाग जाते हैं। इलाका निवासियों का कहना है कई बार विरोध करने पर नशेड़ी मारपीट पर उतर आते हैं। पुलिस-प्रशासन से अपील है कि थापरां की बगीची और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए।