Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मंदसौर में मंगलवार को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी:इंडस्ट्रियल एरिया, स्लेट पेंसिल एरिया समेत कई इलाकों में सप्लाई ठप रहेगी

INT News6 October 2026 at 10:18 pm

मंदसौर में बुधवार को बिजली लाइनों के मानसून मेंटेनेंस के चलते 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। स्लेट पेंसिल फीडर पर जरूरी रखरखाव के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। इसका असर चंबल कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़े इलाकों पर पड़ेगा। इनमें इंडस्ट्रियल एरिया, स्लेट पेंसिल एरिया और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। बिजली कंपनी के मुताबिक, शटडाउन से करीब 670 ग्राहक प्रभावित होंगे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 8 बजे से पहले पूरे कर लें। मेंटेनेंस का काम जल्दी पूरा होने पर सप्लाई तय समय से पहले भी शुरू की जा सकती है। विभाग ने शटडाउन से होने वाली परेशानी के लिए लोगों से माफी मांगी है।