समाचार · मध्य प्रदेश
फैक्ट्री के पास 2.23 किलो गांजे के साथ युवक पकड़ाया:छिंदवाड़ा में सफेद थैली में गांजा लेकर ग्राहक का कर रहा था इंतजार
छिंदवाड़ा कुण्डीपुरा थाना पुलिस ने बोरिया रोड स्थित चावल फैक्ट्री के पास से एक युवक को 2 किलो 23 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चावल फैक्ट्री के पास एक युवक सफेद थैली में गांजा लेकर खड़ा है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को थैली के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम निसार उर्फ चंडाल पिता अहसाद अली (21), निवासी चौड़ा बाबा मंदिर के पास पातालेश्वर, थाना कुण्डीपुरा बताया। तलाशी लेने पर थैली से 2 किलो 23 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर मौके पर सील कर दिया। आरोपी पर पहले से 4 मामले दर्ज पुलिस के मुताबिक, निसार उर्फ चंडाल के खिलाफ कुण्डीपुरा थाने में पहले से चार मामले दर्ज हैं। इनमें 2021 में मारपीट सहित अन्य धाराओं का मामला, 2025 में बीएनएस की धाराओं में प्रकरण और 2026 में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस टीम की रही भूमिका एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में कुण्डीपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र भगत, उपनिरीक्षक अंजना मरावी, सहायक उपनिरीक्षक मनोज रघुवंशी सहित पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।