Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

इटारसी में बारदानों के गोदाम में भीषण आग:4 फायर ब्रिगेड काबू पाने में जुटी, फैक्ट्रियों में फैलने से रोका

INT News6 October 2026 at 11:10 pm

इटारसी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच केके इंडस्ट्रीज के बारदानों (जूट के बोरों) के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका और सीपीई की फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। यह गोदाम व्यवसायी सुनील अग्रवाल का बताया जा रहा है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। आग की भीषणता को देखते हुए नगर पालिका की दो और सीपीई (CPE) की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियों को तैनात किया गया। फायर फाइटरों ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले आग को आसपास की अन्य फैक्ट्रियों और गोदामों में फैलने से रोका। नुकसान का आकलन जांच के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम नीलेश शर्मा ने बताया कि बारदाने के गोदाम में लगी आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल हादसे में हुए कुल आर्थिक नुकसान का सटीक आंकलन नहीं हो सका है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।