national · दिल्ली
दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 रही तीव्रता
INT News7 October 2026 at 12:05 am

Earthquake On Delhi-NCR : NCS के अनुसार, रात 10:22 बजे चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया. इसके झटके दिल्ली-NCR के कई इलाकों में महसूस किए गए. भूकंप से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
असम के नगांव में भी आया भूकंप
इससे पहले मंगलवार तड़के असम के नगांव जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. NCS के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.5 थी.
भूकंप सुबह 4:23:47 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से 33 किलोमीटर की गहराई में था. NCS के अनुसार, भूकंप का केंद्र 26.428 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.060 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था.