Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

उत्तराखंड के चमोली में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप; अनेक स्थानों पर हिली धरती, महसूस किए गए झटके

INT News6 October 2026 at 11:31 pm

उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) के अनुसार, रात करीब 10 बजकर 23 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र चमोली जिले में दर्ज किया गया और यह धरती की सतह से 13 किलोमीटर नीचे था। इस दौरान प्रदेश में देहरादून समेत अनेक स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके चलते दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए।प्रारंभिक सूचना में इसका केंद्र चमोली जिले के नारायणबगड़ के पास बताया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि फिलहाल कहीं से किसी नुकसान के बारे में कोई खबर नहीं मिली है। शुरुआती अलर्ट में तीव्रता 4.4 अनुमानित थी, लेकिन आधिकारिक आंकड़ों में इसे 4.9 बताया गया है। भूकंप से अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं है।