Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

युवती का सिर काटकर हत्या, धड़ 50 फीट दूर मिला:जिस बॉयफ्रेंड पर शक, उसकी एक्सीडेंट में मौत; कॉल डिटेल से सहयोगी तक पहुंची पुलिस

INT News7 October 2026 at 01:58 am

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में मलावर थाना क्षेत्र के शमशेरपुरा रोड स्थित जंगल में 17 साल की युवती का सिर कटा शव मिला है। शव करीब 7 दिन पुराना है। पुलिस को खोपड़ी धड़ से करीब 50 फीट दूर मिली। पुलिस को आशंका है कि चाकू से सिर काटकर हत्या की गई। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। युवती राजगढ़ के एक गांव में अपने मामा के घर रहती थी और कुछ दिन से लापता थी। जांच में उसका संपर्क जमोनिया गणेश निवासी अंकित मालवीय से सामने आया। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन दोनों को बाइक से शमशेरपुरा की ओर जाते देखा गया था। अंकित की हादसे में मौत जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अंकित के साथ उसका एक सहयोगी भी जंगल की ओर गया था। 30 सितंबर को पगारी बंगला के पास ट्रक की टक्कर से अंकित की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने अंकित की कॉल डिटेल खंगाली। एक युवक से उसकी कई बार बातचीत सामने आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस ने अंकित के सहयोगी अभिषेक को निशानदेही के लिए जंगल ले गई, जहां युवती का शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी साफ पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भोपाल भेजा है। शव काफी पुराना होने के कारण हालत खराब थी। पुलिस हत्या के कारण और घटनाक्रम की जांच कर रही है। टीआई बोले- प्रेम-प्रसंग समेत अन्य एंगल पर जांच मलावर थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया के अनुसार, मुख्य प्रकरण राजगढ़ कोतवाली में दर्ज है और आगे की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है। पुलिस प्रेम-प्रसंग समेत अन्य संभावित एंगल से भी जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह और अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।