समाचार · मध्य प्रदेश
खुरई में 7 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी:सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक मेंटेनेंस चलेगा, कई गांव होंगे प्रभावित
खुरई अंतर्गत बरोदिया नौनागिर क्षेत्र में बुधवार को करीब 7 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली कंपनी ने यह निर्णय लिया है। बिजली कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र बरोदिया नौनागिर से जुड़ी सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी। इन गांवों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई मेंटेनेंस कार्य के कारण उपकेंद्र से जुड़े कई ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं- कोरासा बरोदिया नौनागिर तोड़ाकाछी बम्हौरी नवाब ऐचनवारा और आसपास के अन्य गांव बिजली कंपनी ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने पानी और बिजली से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लें। मेंटेनेंस के हिसाब से बदल सकता है समय खुरई ग्रामीण बिजली कंपनी सहायक अभियंता (एई) राहुल सिंह ने बताया कि 33 केवी लाइन को बेहतर बनाने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेंटेनेंस कार्य की प्रगति के आधार पर बिजली बंद रहने की अवधि में आंशिक बदलाव भी संभव है।