समाचार · पंजाब
एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियन में परवीण ने जीते पदक
INT News13 October 2026 at 05:49 am
जालंधर| इंडस्ट्रियल एस्टेट एक्सटेंशन वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन परवीण गैंद ने बेंगलुरु में हुई द्वितीय एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में 75 से 89 आयु वर्ग की 200 मीटर और 400 मीटर तैराकी स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि दर्ज कराई। इस सफलता पर इंडस्ट्रियल एस्टेट एक्सटेंशन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन जीएल महेंद्रू, वाइस चेयरमैन गुरचरण सिंह, प्रेसिडेंट सूबा सिंह, वाइस प्रेसिडेंट अजय गोस्वामी, सचिव विजय अग्रवाल, जसविंदर सिंह, रमन गुप्ता और संजीव गोयल सहित अन्य कारोबारी मौजूद रहे।