national · दिल्ली
नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम
INT News30 August 2026 at 12:01 am
नई दिल्ली/काठमांडू, 29 अगस्त। नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता लोगों के परिजनों को ईशा फाउंडेशन की ओर से एक भावुक और विस्तृत अपडेट जारी किया गया है। फाउंडेशन ने कहा है कि ग्यिरोंग पोर्ट क्षेत्र में चीनी अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है, लेकिन अब तक मिले तथ्यों और जमीनी सूचनाओं के आधार पर जीवित बचे लोगों को लेकर कोई उत्साहजनक संकेत नहीं मिले हैं।