समाचार · उत्तर प्रदेश
लखनऊ छावनी को मिलेगा नया रूप! ₹101 करोड़ की 12 परियोजनाएं, आज होगा ऐलान

UP News: लखनऊ आज वीरता, विरासत और विकास के संगम का गवाह बनेगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा.
अवंती बाई लोधी की प्रतिमा को मिलेगा सम्मान
स्वाधीनता संग्राम की वीरांगना अवंती बाई लोधी की स्मृति को सम्मान देने के लिए राजधानी में उनकी प्रतिमा का लोकार्पण होगा. कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे.
लखनऊ छावनी के विकास को मिलेगी नई दिशा
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ छावनी को मॉडल छावनी के तौर पर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा. इसके लिए 101 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं.
12 परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास
लखनऊ छावनी में विकास से जुड़ी कुल 12 परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास किया जाएगा. इन योजनाओं के जरिए छावनी क्षेत्र में सुविधाओं और विकास कार्यों को विस्तार मिलेगा.
शौर्य, विरासत और विकास पर जोर
कार्यक्रम का संदेश वीरता को नमन करने, ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने और विकास को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है. इसे नए उत्तर प्रदेश की नई पहचान बताया गया है.
Also Read: वाराणसी में गंगा किनारे बनेगा पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 10 हजार यात्री संभालने की तैयारी, जानिए क्या होने वाला है खास